क्या आपको Republic Day का इतिहास पता है? - All about Facts

Amazing Facts in Hindi

22.1.20

क्या आपको Republic Day का इतिहास पता है?

भारत में हर वर्ष 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह बनाए जाता है।।
इस पोस्ट के माध्यम से आज  हम 26 जनवरी की परेड के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानेंगे, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत के 3 राष्ट्रीय अवकाश में से एक 26 जनवरी है जिसे हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Republic Day 2020
Republic Day 2020


*26 जनवरी इसलिए चुना गया क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था।

*26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया।

*भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस में राष्ट्रपति पद की शपथ इसी दिन ली थी।

*26 जनवरी की परेड का आयोजन नई दिल्ली स्थित राजपथ पर किया जाता है।

*क्या आपको पता है की 1950 से 1954 तक पर्यटक स्थल राजपथ नहीं था,इन वर्षों के दौरान 26 जनवरी की परेड का आयोजन इरविन स्टेडियम,किंग्सवे,रामलीला मैदान और लाल किला में आयोजित किया जाता था।

*हर साल 26 जनवरी की परेड के दौरान किसी ना किसी देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति या शासक को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया जाता है
Republic Day 2020
Republic Day 2020


*26 जनवरी 1950 को आई हुई आयोजित पहली परेड में मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति डॉक्टर शुकर्णो को आमंत्रित किया गया था।

*26 जनवरी की परेड की शुरुआत राष्ट्रपति के आगमन के साथ होती है सबसे पहले राष्ट्रपति के घुड़सवार अंगरक्षो के द्वारा तिरंगे को सलामी दी जाती है।
उसी समय राष्ट्रगान बजाया जाता है इस दौरान राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाती है

*इक्कीस तोपों की सलामी 21 बंदूकों से नहीं बल्कि भारतीय सेना की 7 तोपों से की जाती है जिन्हें 25 पाउंडर्स कहा जाता है उनके द्वारा 3 दिन राउंड की फायरिंग की जाती है।

*परेड में शामिल होने वाले हर सुरक्षाकर्मी को चार सुरक्षा जगह से गुजरना पड़ता है इसके अलावा उनके हथियारों की भी गहन जांच होती है।

Republic Day 2020
Republic Day 2020

*परेड में चलने वाली सभी झांकियां 5 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती है

*26 जनवरी के दिन उड़ान भरने वाले फ्लाईपास्ट की जिम्मेदारी पश्चिमी वायुसेना कमान के पास होती है जिसमें 41 विमान भाग लेते हैं

*परेड में यह जहाज अलग-अलग जगहों से आते हैं और समय सीमा पर परेड स्थान पर पहुंच जाते हैं फिर वहां अपना अद्भुत कार्यक्रम पेश करते हैं।

*गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भारत रत्न,पद्म भूषण,कीर्ति चक्र, परमवीर चक्र,महावीर चक्र,वीर चक्र जैसे कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।।

#26january #republic ay #india #2020 #republicday2020 #Republic Day 2020 #Republic Day


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें