कौन है 'ओशो' जिसके ऊपर NETFLIX ने डॉक्युमेंट्री बनाई है?? - All about Facts

Amazing Facts in Hindi

16.1.20

कौन है 'ओशो' जिसके ऊपर NETFLIX ने डॉक्युमेंट्री बनाई है??

Rajneesh उर्फ ओशो एक ऐसा इंसान जिसने 80s में क्रांति ला दी थी ओशो ने अमेरिका में जाकर अपनी एक अलग ही देश-दुनिया बसा ली थी लोग इसके दीवाने हो चुके थे।।
वहीं दूसरी तरफ बहुत से लोग उनके खिलाफ भी हुए, और ओशो को सेक्स गुरु और अमीरों का गुरु कहा जाने लगा।
who-is-osho-rajneesh-india
'source:osho news'
 इस पोस्ट के जरिये हम आपको ओशो के बारे में कुछ अनसुनी बातो के बारे में बताएंगे।। तो ध्यान से पढिये।।

आपको हम यह भी बता दे की ओशो के जीवन के ऊपर एक डॉक्युमेंट्री बनी है जो की NETFLIX पर रिलीज़ हुए थी 2018 में।अगर आपको ओशो के बारे में पूरी जानकारी जाननी है तो आप यह डॉक्यूमेंट्री देख सकते है।
और IMDb ने इस डॉक्यूमेंट्री जिसका नाम wild wild country को 10 में से 8.2 की रेटिंग दी है।


'source:bohemianbudgie'


1.11 दिसंबर 1931 को मध्यप्रदेश के कुछ वाड़ा गांव में जन्मे ओशो पैदा होने के 3 दिन तक ना तो हंसे थे और ना ही रोए थे इस वजह से उनके परिवार के लोग बेहद परेशान हो गए थे।
2. ओशो बचपन से ही बेहद जिज्ञासु थे, किसी भी बात को जानना है तो बस जानना है महज 12 साल की उम्र में वो रात को शमशान जाया करते थे यह जानने की कोशिश में कि, मरने के बाद इंसान जाता कहां है।

3.सिर्फ सूफी मत को जानने के लिए ओशो 27 वर्ष की उम्र में सुन्नत कराने को तैयार हो गए जो कि ईतनी उम्र में बेहद पेनफुल था

4. बचपन में जब ओशो नदी में नहाते थे तो कभी-कभी अपने दोस्तों की कोशिश करते थे वह जानना चाहते थे कि आखिर मरना कैसा होता है।
'source:teligraphicindia.com'


5. बचपन में बनारस के ज्योतिष विद्वानों ने कहा था कि इस बालक के 21 साल का होने तक हर 7वे साल मृत्यु का योग है। और शायद 21 साल का होने तक इसकी मृत्यु हो जाए लेकिन अगर यह बच गया तो इसके बुध होने की संभावना है, जब वह 14 साल के हुए तो 7 दिन तक एक मंदिर में बैठकर उन्होंने अपनी मृत्यु का इंतजार किया था लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ।।

6. ओशो ने कहा था कि बचपन में उन्हें दो बार अपहरण करने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं जानते कि ऐसा क्यों हुआ।।

7. ओशो कहते थे कि उनका पूर्व जन्म 700 साल पहले तिब्बत में हुआ था,पिछले जन्म में जो काम वह पूरे नहीं कर पाए थे उनको पूरा करने के लिए यह जन्म लिया है और इस जन्म के लिए अपने माता-पिता को भी उन्होंने खुद चुना है।।

8. ओशो कितने कुशल वक्ता थे इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने एक भी किताब नहीं लिखी फिर भी उनकी 600 से ज्यादा किताबें पब्लिक है यह सब की सब उनके प्रवचनों पर आधारित हैं मतलब जो वह बोले वही का वही किताब के रूप में छपा है बिना सुधार किए।

'source:indiatimes.com'

9. ओशो ने लगभग हर विषय पर प्रवचन दिए करीब 5,500 घंटे के प्रवचन इंग्लिश में और 4,800 घंटे के प्रवचन हिंदी में मौजूद है बचपन में भी सारे प्रदेश में ऐसा कोई हाईस्कूल नहीं था जहां पर बोलकर ओशो ने पुरस्कार ना जीता हो।।

10.अगर साहित्य के लेखक की बात ना करें तो सबसे ज्यादा किताबें अगर भारत में किसी की बिकी है तो वह ओशो की है,ओशो की सालाना 1 मिलियन से ज्यादा किताबें और टेप भारत में बिकती है।।

11. शायद आपको सुनकर हैरानी हो ओशो ने अपने जीवन में 1,00,000 से भी ज्यादा किताबों का अध्ययन किया। एक शोध के अनुसार उन्हें बीसवीं सदी का सबसे अधिक किताबें पढ़ने वाला पुरुष माना गया और उन्हें 'इंडियास ग्रेटेस्ट बुक मैन' के नाम से भी संबोधित किया गया।।

12. ओशो को किताबों से बेहद प्रेम था उनके इस प्रेम को देखकर उनके पिता ने ओशो से एक बार कहा था,पहले हमारे घर में लाइब्रेरी थी अब लाइब्रेरी में हमारा घर है। और हम सभी घर वालों को किताबों का ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि तुम्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कि तुम्हारी किसी भी किताब के साथ कुछ गड़बड़ हो।
ओशो ने कभी भी अपने पिता से किताबों के अलावा किसी और चीज के लिए पैसे नहीं मांगे।।
13. ओशो गजब के तरकशास्त्री थे,उन्हें किसी भी बात को सही या गलत साबित करने की पूरी क्षमता थी।
यही कारण था कि कोई भी व्यक्ति उनसे वाद-विवाद नहीं कर सका।।

14. ओशो सेक्सुअलिटी पर बड़े खुले रुप से बातचीत करते थे वे सेक्स को लेकर खुले व स्वतंत्रत तरीके की वकालत करते थे इसीलिए उनको काफी क्रिटिसाइज भी किया गया और उन्हें सेक्सगुरु कहा जाने लगा।।

15. ओशो लगातार 15 वर्षों तक प्रवचन देते रहे लेकिन 1981 से करीब साढे तीन साल के लिए वह सार्वजनिक मौन में चले गए थे।।
'source:coachingrenessence'
                                    
16. ओशो को अमीरों का गुरु कहा जाता है और उन्होंने खुद भी अपने इंटरव्यू में बार-बार जिक्र किया है कि वे अमीरों के गुरु हैं वह कहा करते थे कि, मुझे तुम अमीरों का ही गुरु बनने दो गरीबों के लिए तो और भी बहुत से गुरु हैं
यहां अपनी बात को सिद्ध करने के लिए वह ऐसे तर्क दिया करते थे कि 'अमीर होना कोई बुरी बात नहीं है बल्कि जिसके पास धन है वही धन की व्यवस्था को समझ सकता है गौतमबुद्ध महाराजा के बेटे थे, राम और कृष्ण राज घराने में पैदा हुए', तुमने कभी किसी भिखमंगे को अवतार या महापुरुष बनते देखा है।।

17. ओसो के पास 19 रोल्स रॉयस कारे थी।
 एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह 365 रोल्स रॉयस कारे चाहते हैं, उनके अनुयाई उन्हें यह कार्य उपलब्ध कराना चाहते हैं वे चाहते हैं कि हर दिन उनके लिए एक अलग कार बाहर खड़ी हो।।

18. ओशो की डेथ आज भी रहस्य है कहा जाता है कि जब वह अमेरिका की जेल में थे तब उनको थिलियम नाम का धीमा जहर दिया गया था।
इससे उनका शरीर कमजोर पड़ता चला गया वह निरंतर बीमार रहने लगे और मृत्यु उनके नजदीक आती रही।।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें